मध्य प्रदेश में कल से कड़ाके की सर्दी के आसार,  कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश में कल से कड़ाके की सर्दी के आसार,  कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

BHOPAL. मध्यप्रदेश में कल 25 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेने के आसार है। कल से रात का पारा तेजी से लुढ़केगा। इसके साथ कई इलाकों में शीतलहर का भी असर होगा। प्रदेश में रात के बाद अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। भोपाल, इंदौर समेत ज्यादातर क्षेत्रों में ये 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। 28 नवंबर तक मौसम में ये स्थिति बनी रहेगी।



हिल स्टेशन पचमढ़ी के पारे में होगी गिरावट 



मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारे में भारी गिरावट देखने को मिलेगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौसम सबसे ठंडा होगा। यहां रात का पारा 6 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके अलावा नौगांव में तापमान 7 से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। बैतूल, दतिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर,रायसेन, खजुराहो, उमरिया, मलाजखंड (बालाघाट) और ग्वालियर में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।  25 नवंबर  से मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल से प्रदेश में शीतलहर शुरू हो जाएगी और ठंड बढ़ेगी। 



ये खबर भी पढ़ें...








सुबह शाम लोगों ने शुरु किए गर्म कपड़े पहनना



प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। सुबह के साथ लोग शाम में भी गर्म कपड़े पहन रहे है। ठंड बढ़ने के साथ ही रात 9 बजे के बाद ही सड़कों में चहल-पहल कम हो गई है। लोग जल्द ही घर पहुंच रहे हैं।  ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों का बाजार में भी तेजी आ गई है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से स्वेटर, जैकेट, टोपी, दस्ताने और मोजे ले रहे हैं।

 


एमपी वेदर फोरकास्ट एमपी वेदर रिपोर्ट MP News एमपी वेदर अपडेट Severe cold in MP MP Weather update MP weather Forecast एमपी न्यूज MP weather report